कृष्णानगर क्षेत्र में 10वीं की छात्रा सहेली संग लापता।

लखनऊ - कृष्णानगर थाना क्षेत्र में बुधवार को घर से स्कूल के लिए निकली 10वीं की किशोरी छात्रा सहपाठी संग लापता हो गई। मूलरूप से ईनायतपुर बर्रा, थाना औरास, जिला उन्नाव निवासी किरन वर्मा पत्नी रघुवीर के अनुसार वह वर्तमान में न्यू इन्द्रपुरी थाना कृष्णानगर लखनऊ में अपनी 17 वर्षीय पुत्री रागिनी के साथ रहती है जो कक्षा 10 की छात्रा है और पड़ोस में स्थित एक निजी स्कूल में पढती है। आरोप है कि 6 मई उनकी पुत्री रागिनी अपनी सहेली ललिता रावत पुत्री सन्त राम रावत निवासी हैडिल कालोनी थाना कृष्णानगर के साथ स्कूल गयी थी। किन्तु उनकी पुत्री रागिनी तथा ललिता रावत अब तक घर नही लौटी हैं। जिनकी खोजबीन के बाद छात्रा की मां ने स्थानीय कृष्णानगर थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लापता किशोरी की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।


रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.