जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 2027 विधान सभा चुनाव मज़बूती से लड़ने के लिए सीटें चिन्हित करें जिला अध्यक्ष - अनूप सिंह पटेल

लखनऊ : जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी की महत्पूर्ण बैठक लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई | बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष माननीय अनूप सिंह पटेल जी ने किया | बैठक मे कई महत्पूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें मुख्यतः 2027 विधान सभा चुनाव एवं  संगठन विस्तार से संबंधित था | प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सीटें चिन्हित करने का पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है | पार्टी मजबूती के साथ 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी|ज्ञात है कि जदयू 2022 का विधान सभा चुनाव 27 सीटों पर लड़ा थी | संगठन विस्तार पर भी महत्पूर्ण दिशानिर्देश दिए गए और सदस्यता अभियान में गतिशीलता लाने के लिए मंडल एवं सभी ज़िला अध्यक्षो निर्देश दिए गए | 

बैठक मे बिहार मंत्रिमंडल विस्तार की खुशी मे मिठाई का वितरण किया गया | शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को उत्तर प्रदेश की तरफ से शुभकामनायें दी गई |

बैठक मे प्रदेश पदाधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष औऱ जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए | 
प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कल्प नाथ वर्मा ,ममता सिंह, महासचिव सुभाष पाठक, भैया हरि शंकर जी, अभिषेक कुमार राय,अभिषेक चौधरी, संजय कुमार, प्रदेश प्रवक्ता कुँवर अजय सिंह, अधि○ दिवाकर सिंह कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार,  कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा,  मीडिया प्रभारी मनीष नंदन,  प्रदेश सचिव अतुल प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह यादव , अजय चौधरी, विजय सिंह,  नासिर खान कार्यकारिणी सदस्य एच एन सिंह,  डॉ जितेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश राय भदोही, भीमसेन, मथुरा,अनिल सिंह गाजियाबाद, धीरेन्द्र गाजीपुर अतुल प्रताप सोनभद्र, सैयद जुहैब रिजवी शाहजहांपुर, राजेश चौधरी बस्ती आदि उपस्थित थे | दलित प्रकोष्ठ से संजय धनगर ,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ से  ओम प्रकाश उपाध्याय , इंद्र प्रकाश बौद्ध,  सीता रानी, ताराव्ती ,  अमान, नदीम, नईम ,फूल चंद्र आर्या ,दिलीप गुप्ता, विजय कुमार कुशवाहा ,नरेश कुमार ,श्रीमती गीता ,डॉ सरबौध यादव आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.