मिनिस्टीरियल एसोसिएशन 27 मई को मनाएगा शताब्दी वर्ष

लखनऊ :  उ0प्र0 लो0नि0वि0मिनि0एसो0 27 मई 2026 को अपने संघ की स्थापना का 100वाँ वर्ष (शताब्दी वर्ष) मनाने जा रहा है। एसो0 के प्रान्तीय संरक्षक सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव व प्रान्तीय अध्यक्ष पदमनाभ त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि पूरे प्रदेश के लो0नि0वि0 कार्मिकों के लिए गौरवशाली और भावुकपल होगा क्योंकि जिस संगठन स्थापना आजादी से पहले हुई हो निश्चित रूप से त्याग वलिदान सेवा समपर्ण सब कुछ सम्माहित है संगठन की नींव रखने वाले इस विचार को 1926 में लाने वाले उस प्रथम सदस्य को नमन उन पूर्व व वर्तमान सभी पदाधिकारियों को नमन कि इस संगठन को एक पौधे से एक बड़ा वृक्ष का रूप दे दिया उन्ही ने संगठन के आवाह्न को आदेश मानकर पालन किया।
एसो0 के प्रा0 महामंत्री जे0पी0 पाण्डेय ने बताया कि संगठन ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक अपने सवंर्ग की वेहतरी के लिए अत्याचार, कर्मचारियों के शोषण को रोकने के लिए, अधिकारो को संघर्ष कर दिलाने से लेकर जो सफर तय किया है वो एक लम्बा रास्ता रहा है, तमाम लोगो ने सगठन के बनाने मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो आज भी जारी है।
एसो0 के पूर्व मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता सी0पी0 श्रीवास्तव ने बताया कि संघ का 100वाँ स्थापना दिवस 27 मई 2026 को चारबाग स्थित रवीन्द्रीलय प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया जो कि प्रातः 09ः00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा, में 75 जिला, 18 मंडलों के अध्यक्ष/मंत्री सदस्य तथा अन्य विभागों के संगठनों के कर्मचारी नेतागण भाग लेंगे, यह स्थापना दिवस 27 मई से 5 जून (विश्वपर्यावरण दिवस) तक नौ दिवसों तक पूरे प्रेदश में ये कार्यक्रम चलायमान रहेगा, तथा इसी दिन संघ भवन ’’प्रेरणा सदन’’ में त्रैमासिक बैठक व दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न होगा
 
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.