प्रधानमंत्री के बयान पर सर्राफा कारोबारियों में उबाल, दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील किए जाने से आहत सर्राफा कारोबारियों ने सोमवार को दुकानें बंद कर एकदिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया। लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों व्यापारी आशियाना के पावर हाउस चौराहे के निकट एकत्र हुए और हाथों में पोस्टर लेकर विरोध जताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील से सर्राफा व्यापारियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा, "ऐसे बयान से हमारा जीविकोपार्जन सीधे तौर पर प्रभावित होगा। सोने की खरीद बंद होने से हजारों कारीगरों और दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इसी के विरोध में हम सभी सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं।"

इस दौरान लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से आए सर्राफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और प्रदर्शन में शामिल हुए। व्यापारियों ने पोस्टरों के जरिए प्रधानमंत्री के बयान पर नाराजगी जाहिर की हैं।व्यापारियों की मांग है कि प्रधानमंत्री अपना बयान वापस लें और सर्राफा उद्योग को राहत दें।

रिपोटर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.