लखनऊ में साध्वी ऋतंभरा की मौजूदगी में कलश यात्रा संग श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ
लखनऊ : आशियाना सेक्टर-के स्थित जगदम्बेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। आस्था कृष्ण धाम ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कथा की कलश यात्रा में प्रख्यात साध्वी ऋतंभरा विशेष रूप से सम्मिलित हुईं।
कलश यात्रा में साध्वी ऋतंभरा के साथ आस्था कृष्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी, आयोजक रविन्द्र यादव, ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और पुष्प वर्षा की।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सात दिवसीय इस श्रीमद् भागवत कथा में 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरि एवं साध्वी ऋतंभरा के मुखारविंद से श्रद्धालु कथा का रसपान कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। कथा का विराम 17 मई को विशाल भंडारे के साथ होगा।
कथा समय: प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक।
स्थान: जगदम्बेश्वर शिव मंदिर, सेक्टर-के, आशियाना।
विराम: 17 मई को विशाल भंडारे के साथ।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा


No Previous Comments found.