पूरी तरह से जर्जर हो बिजली पोल टूटकर स्कूटी पर गिरा, बड़ा हादसा टला।

लखनऊ - आलमबाग क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है लंबे से पूरी तरह जर्जर बिजली का एक पोल मंगलवार शाम टूटकर गिर पड़ा गनीमत रहा कि इस पोल की चपेट में कोई नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना तालकटोरा रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा के पास की है बिजली का पोल टूटकर टेलीफोन के पोल को चपेट में लेते हुए एक खड़ी स्कूटी पर गिरा हालांकि स्कूटी किसकी है पता नहीं चल सका। वहीं पान मसाला की दुकान चलाने वाले दीपक कश्यप ने बताया कि बिजली का खंभा नीचे से पूरी तरह खोखला हो चुका था जिसकी शिकायत उसने 14 अप्रैल को नगर निगम में किया था नगर निगम ने पोल पर लगा प्रकाश लाइट तो हटवा दिया लेकिन जर्जर पोल को दुरुस्त कराने का कोई प्रयास नहीं किया और लापरवाही का दंश क्षेल रहा यह पोल आज आखिर टूटकर गिर पड़ा।

 रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.