जीआरपी लखनऊ का बड़ा धमाका: 45 लाख के 237 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गये

लखनऊ : जीआरपी अनुभाग लखनऊ ने खोए-गिरे मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जीआरपी ने देश के कई राज्यों और यूपी के अलग-अलग जिलों से कुल 237 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है। सोमवार को एसपी जीआरपी रोहित मिश्रा ने पुलिस लाइन सभागार में सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।

अपना खोया फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने जीआरपी लखनऊ पुलिस का हृदय से आभार जताया और धन्यवाद दिया।

एसपी के निर्देश पर चला था अभियान-  
एसपी जीआरपी रोहित मिश्रा ने बताया कि जनसुनवाई में खोए/गिरे मोबाइल फोन से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेकर सर्विलांस टीम और थानों पर गठित टीम को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। टीमों के अथक प्रयास से अलग-अलग राज्यों एवं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न कंपनियों के 237 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली।

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी रोहित मिश्रा ने बरामद सभी मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए। जीआरपी की इस पहल से नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

कुल बरामदगी - 
237 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये।


 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.