उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस मुठभेड़: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, 7 लाख के जेवरात बरामद

लखनऊ : दिनांक 22/23.04.2026 की रात को स्कार्पियो गाड़ी का उपयोग कर ग्राम रनुवापारा के पंकज शुक्ला के घर से आभूषण और कस्बा अटरिया के महादेव विश्वकर्मा की दुकान से ₹1.80 लाख नगद चोरी किए थे। चोरी के पैसों का उन्होंने आपस में बंटवारा कर लिया था और ज्वैलरी का कुछ हिस्सा बेच दिया था। जिस सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग की विवेचना के क्रम  में दिनांक 11.05.2026 को थाना अटरिया पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा पंजीकृत अभियोगों में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को नहर कोठी थाना अटरिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों में हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद फरीद पुत्र सिराज निवासी थाना सिधौली तथा बैजनाथ उर्फ धीरज पुत्र छोटे सिंह निवासी थाना संदना शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से एक बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल, दो तमंचा, 04 खोखा, 03 जिंदा कारतूस, लगभग 45 ग्राम पीली धातु के आभूषण (कीमत लगभग 07 लाख रुपये) एवं 27,000 रुपये नगद बरामद किये गये हैं।
अभियुक्तगण का नाम पता- 
01. मोहम्मद फरीद पुत्र सिराज निवासी मोहल्ला सराय बाड़ी थाना सिधौली जनपद सीतापुर 
02. बैजनाथ उर्फ धीरज पुत्र छोटे सिंह उर्फ़ छोटकन्ने निवासी नंदवन थाना संदना जनपद सीतापुर 
अनावरित अभियोग – 
01. मु0अ0सं0 91/26 धारा 331(4)/305(a)/317(2)/345(3) BNS थाना अटरिया जनपद सीतापुर
02. मु0अ0सं0 99/26 धारा 331(4)/305(a)/317(2)/345(3) BNS थाना अटरिया जनपद सीतापुर
कुल बरामदगी- 
1- एक अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर की 
2- दो अदद तमंचा 315 बोर 
3- 4 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 
4- 3 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 
5- आभूषड़ पिली धातु लगभग 45 ग्राम चोरी से सम्बंधित (कीमत लगभग 7 लाख )
6- 2700/ नगद चोरी से सम्बंधित
अभियुक्त फरीद पुत्र सिराज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 308/07 धारा 307 भादवि थाना महानगर लखनऊ 
2. मु0अ0सं0 137/07 धारा 379/411 भादवि थाना सहादतगंज लखनऊ 
3. मु0अ0सं0 145/07 धारा 379/411 भादवि थाना सहादतगंज लखनऊ 
4. मु0अ0सं0 266/07 धारा 379/411/420 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ
5. मु0अ0सं0 309/07 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना महानगर लखनऊ
6. मु0अ0सं0 349/26 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना महानगर लखनऊ 
 
अभियुक्त बैजनाथ उर्फ ठाकुर उर्फ धीरज पुत्र छोटे सिंह उपरोक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं 420/23 धारा 323/325/504/506 भादवि 3(1)द,ध एससीएसटी एक्ट थाना सिधौली सीतापुर
2.मु0अ0सं0 254/24 धारा 309(4)/238/317(2)(4)(5)/318(4) बीएनएस थाना महानगर लखनऊ 
3.मु0अ0सं0-262/25 धारा 2(बी)(xi)/3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना वजीरगंज लखनऊ'
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.