आशियाना के जोनल पार्क में 24 से गूंजेगा 'योग मंत्र', गीता चैरिटी ट्रस्ट का 8 दिवसीय बाल योग शिविर।
लखनऊ - बच्चों में संस्कार और स्वास्थ्य का बीज बोने के संकल्प के साथ गीता चैरिटी ट्रस्ट एवं फाउंडेशन 24 मई से 31 मई तक ज्योतिबा बाई फुले जोनल पार्क,आशियाना में 8 दिवसीय 'बाल योग शिविर' का आयोजन करने जा रहा है। शिविर की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष योगाचार्य सुनील कुमार मौर्य ने शुक्रवार को स्थानीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौंपा और शिविर की रूपरेखा से अवगत कराया। ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि सेवा, संस्कार, स्वास्थ्य और शिक्षा के चार स्तंभों पर आधारित इस शिविर में बच्चों को योग-प्राणायाम के साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाएगी।
डॉ. प्रियंका मौर्या करेंगी शुभारंभ -
योगाचार्य सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि 24 मई को बाल योग शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। इस दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव योगेंद्र सिंह चंदेल एवं सदस्य डॉ. सी.पी. गौड़ भी मौजूद रहे। पार्षद सौरभ सिंह मोनू ने ट्रस्ट की इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए शिविर के सफल आयोजन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा


No Previous Comments found.