इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन /द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

लखनऊ :  उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन /द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री  शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता तथा  वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा,  सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ,  अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ,  सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद,  शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ,  मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ,  शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ,  दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन,  कन्नौजिया विनोद बुद्धि राम, प्रान्तीय महामंत्री, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन,  एस०ए०एच० जैदी, संयोजक, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ एवं संरक्षक, उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन सहित अनेकों प्रदेश स्तरीय कर्मचारी नेता उपस्थित रहे. जिनको इम्प्लाईज यूनियन द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सेतु निगम के वरिष्ठ अधिकारियों / कर्मचारियों को भी यूनियन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आम सभा को सम्बोधित करते हुए  इशरत जाह, अध्यक्ष, इम्प्लाईज यूनियन ने अपने वक्तव्य में सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक,संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, वित्त नियंत्रक, समस्त महा प्रबन्धकों तथा अन्य सभी अधिकारियों सहित प्रदेश स्तरीय समस्त कर्मचारी नेताओं एवं इम्प्लाईज यूनियन के पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों समेत क्षेत्रीय तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों  को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इम्प्लाइज यूनियन के 34 वर्ष पूर्ण होने एवं यूनियन के द्विवार्षिक अधिवेशन 2026-28 के आयोजन को वर्तमान की अत्यन्त भीषण गर्मी में अपनी उपस्थिति से सफल बनाने हेतु आभार , बधाई दी। इस अवसर पर  इशरत जाह, अध्यक्ष एवं  शिशिर गुप्ता, महामंत्री ने कर्मचारियों की मांगों के सम्बन्ध में एक ज्ञापन प्रबन्ध निदेशक, सेतु निगम को दिया। इम्प्लाईज यूनियन के चुनाव 2026-28 हेतु नियुक्त चुनाव अधिकारी  शिशिर कुमार मौर्या एवं सहायक चुनाव अधिकारी आशीष कुमार द्वारा सम्पन्न कराये गये कार्यकारिणी वं चुनाव परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें 20 कार्यकारिणी सदस्य सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। इस महत्वपूर्ण कार्य में विशिष्ट योगदान हेतु चुनाव अधिकारी एवं इस आयोजन में उपस्थित सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक  धर्मवीर सिंह एवं अन्य अधिकारियों का भी अभिनन्दन किया गया।  निदेशक ने अपने वक्तव्य में यूनियन को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। दिनांक 15.05.2026 को निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की प्रस्तावित प्रथम बैठक में यूनियन के संवैधानिक पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा।

रिपोर्टर - चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.