आशियाना में बजा चिरंजीव भारती का डंका, आदित्य-वर्तिका ने गाड़ा जीत का झंडा।
लखनऊ - आशियाना सेक्टर-एम स्थित चिरंजीव भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का आधार बताया है।
आदित्य बने स्कूल टॉपर -
विद्यालय के मुख्य टॉपर्स में आदित्य प्रताप सिंह ने मैथ्स स्ट्रीम में 94% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वर्तिका ने ह्यूमैनिटीज में 93% के साथ दूसरा, शिवम मिश्रा ने बायो में 91% के साथ तीसरा और धैर्य दीक्षित ने कॉमर्स में 85% अंक प्राप्त किए।
विषयवार टॉपरों ने रचा इतिहास -
पॉलिटिकल साइंस में वर्तिका ने 99% अंक हासिल कर सबको चौंकाया। केमिस्ट्री में शिवम कुमार मिश्रा और कंप्यूटर साइंस में आदित्य प्रताप सिंह ने 98-98% अंक पाए। फिजिकल एजुकेशन में कृष्णा शर्मा 97%, मैथ्स में आदित्य प्रताप सिंह 96%, बायोलॉजी में संस्कार रस्तोगी 96% अंक लाए। बीएसटी में शैली शुक्ला और जिरिका सिंह ने संयुक्त रूप से 96%, इकोनॉमिक्स में धैर्य दीक्षित ने 95%, फिजिक्स में शुभम तिवारी ने 94%, हिंदी में वैशाली कनौजिया ने 94%, इंग्लिश में सौम्या मिश्रा ने 93%, अकाउंटेंसी में शैली शुक्ला ने 89% और हिस्ट्री में वर्तिका ने 83% अंक हासिल किए। विद्यालय के निदेशक कर्नल राजा सेवानिवृत्त, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह एवं उप-प्रधानाचार्या नीलिमा मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

No Previous Comments found.