आधुनिक तकनीक और बेहतर सेवाओं पर दिया जोर, स्थानीय व्यापारियों व डीलरों ने किया स्वागत

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र स्थित Livguard के आउटलेट पर कंपनी के मालिक Rakesh Malhotra के आगमन पर कर्मचारियों, डीलरों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने आउटलेट का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान राकेश मल्होत्रा ने ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने तथा आधुनिक तकनीक से लैस गुणवत्तापूर्ण उत्पाद देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि Livguard लगातार नई तकनीकों के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और आने वाले समय में यहां सेवाओं और नेटवर्क को और अधिक मजबूत किया जाएगा। आउटलेट पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में कंपनी से जुड़े अधिकारियों, डीलरों और स्थानीय व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्राहकों ने भी कंपनी के उत्पादों और सेवाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में Yash Malhotra, Manjeet Yadav सहित कंपनी का स्टाफ और अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.