ठाकुरगंज में बंद घरों में चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार, जेवरात-नकदी बरामद
लखनऊ : पुलिस कमिश्नरेट पश्चिमी जोन की ठाकुरगंज पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कीमती जेवरात और 25 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।
दो वारदातों को दिया था अंजाम -
पहली घटना 16 अप्रैल को हुई। बसंतकुंज सेक्टर-आई निवासी कमरून निशा परिवार के साथ बाराबंकी गई थीं। 18 अप्रैल को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। दूसरी वारदात 7 मई को हुई। सेक्टर-आई निवासी गीता गोंडा गई थीं। 9 मई को लौटने पर घर से नकदी-जेवर गायब थे। दोनों मामलों में थाना ठाकुरगंज में केस दर्ज हुआ।
मूसाबाग खंडहर से पकड़े गए -
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मूसाबाग खंडहर के पास से नूर मोहम्मद उर्फ बाबू 18 वर्ष, मोहम्मद हमजा 19 वर्ष और आनन्द यादव 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। तीनों बसंतकुंज सेक्टर-आई के रहने वाले हैं।
ये हुआ बरामद -
पुलिस ने एक मंगलसूत्र, एक पेंडिल, एक हाथ फूल, तीन जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया और 25 हजार नकद बरामद किए। केस में धारा 317(2) बीएनएस बढ़ाई गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम -
प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उ0नि0 सर्वेश नायक, उ0नि0 राजबहादुर सिंह, उ0नि0 अमर सिंह, उ0नि0 महेश चन्द्र और कांस्टेबल विनोद राणा शामिल रहे। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा
No Previous Comments found.