चलती ट्रेन में यात्री पर डंडे से हमला कर झपटमारों ने छीना मोबाइल फोन

आलमबाग : मानक नगर थाना इलाके में चार दिन पूर्व झपटमारों ने मानक नगर स्टेशन निकट चलती ट्रेन में यात्री पर डंडे से हमला कर मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया आशियाना थाना क्षेत्र स्थित किला मोहम्मदी नगर निवासी अभिनव कुमार पुत्र कृपा शंकर के अनुसार वह  बीते 9 मई को उत्सर्ग एक्सप्रेस से कानपुर से लखनऊ आ रहा था। उस दौरान शाम करीब 8:45 बजे मानक नगर स्टेशन से थोड़ा पहले ट्रेन धीमी हुई, तभी अचानक एक बदमाश ने डंडे से उस पर हमला कर मोबाइल छीन मौके से फरार हो गया।  वहीं पीड़ित का कहना था कि उक्त हमले से वह झटके से ट्रेन के दरवाजे की ओर जा गिरा और बाहर की तरफ लटक गया उसे ट्रेन में बैठे यात्रियों ने बचाया। जिसके पश्चात उसने 

 स्थानीय मानक नगर थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर लूट की धारा में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

रिपोटर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.