छत पड़ने से पहले दबंगों ने जेसीबी से निर्माणाधीन मकान को ढहा की तोड़फोड़, केस दर्ज

लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली इलाके में बुधवार को दबंगों ने जेसीबी एक निर्माणाधीन मकान को छत पड़ने से पहले ढहा तोड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित गंगा खेड़ा कनौसी निवासी आरती सिंह पत्नी प्रवीन सिंह ने बताया उन्होंने एक प्लाट कनौसी केसरी खेड़ा मे खरीदा था। जिसमें निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि उक्त मकान की छत एक-दो दिन में पड़ने वाली थी। लेकिन 13 मई बुधवार तड़के करीब 3 बजे पुलकित वर्मा के निर्देशन में आदर्श सामूहिक समिति के कर्मचारीगण शब्बीर अहमद, राधेश्याम, राहुल, जेसीबी चालक रोहित सहित 4-5 अज्ञात लोगों ने  जेसीबी संख्या यूपी 30 एटी 4969 से उनके निर्माणाधीन मकान की बाउंड्रीवाल, दीवार और पिलर को तोड़ फरार हो गए। जिसकी जानकारी होने पर उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की नामजद शिकायत पर पुलकित वर्मा ,शब्बीर अहमद, राधेश्याम, राहुल, जेसीबी चालक रोहित सहित पांच छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.