मुंबईया अंदाज में जैकी श्रॉफ ने किया 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का प्रमोशन, बोले- दादा-पोते के रिश्ते पर है फिल्म

लखनऊ : बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ सोमवार को अपने मुंबईया अंदाज में लखनऊ पहुंचे। यहां आशियाना के जेबी स्काई होटल में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का प्रमोशन किया। फिल्म में ग्रैंड फादर का किरदार निभा रहे जैकी श्रॉफ के साथ डायरेक्टर मनीष सैनी भी मौजूद रहे। पूरी प्रेस वार्ता में जैकी मुंबईया लहजे में ही पत्रकारों से मुखातिब होते रहे। 

दो जेनरेशन की कहानी  
फिल्म के बारे में बताते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा कि ये दो जेनरेशन की फिल्म है। दादा और पोते के रिश्ते की कड़ी से जुड़ी है। इसमें दिखाया गया है कि पोता अपने ड्रीम में दादा को सुपरहीरो के रूप में देखता है। इसी ड्रीम को लेकर पोता फिल्म में सुपरहीरो के किरदार में ढल जाता है। जैकी ने कहा, "बच्चों के लिए ये फिल्म बेहद आकर्षक है। एक्शन और हंसी-मजाक से भरपूर है।" 

29 मई को होगी रिलीज  
डायरेक्टर मनीष सैनी ने बताया कि 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है। हर उम्र के दर्शक इसे एंजॉय कर सकेंगे। जैकी श्रॉफ के मुंबईया अंदाज और फिल्म की कहानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी का दिल जीत लिया। 

 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.