लखनऊ में माइक्रो इरिगेशन सम्मेलन में अमरोहा की बेटी हितेश चौधरी का संबोधन
लखनऊ : लखनऊ के Regenta Central में उद्यान विभाग द्वारा आयोजित “Micro Irrigation For Sustainable Agriculture 2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वर्तमान उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Dinesh Pratap Singh रहे।
कार्यक्रम में अमरोहा की निवासी एवं "Prakhand Bio Energy Kisan Producer Company Limited" की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती हितेश चौधरी ने किसानों को माइक्रो इरिगेशन, ड्रिप सिंचाई और आधुनिक खेती की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “कम पानी में अधिक उत्पादन” आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और माइक्रो इरिगेशन तकनीक किसानों की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने में बेहद सहायक है।
हितेश चौधरी ने किसानों को जैविक खेती, जल संरक्षण और नई कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके सरल और प्रभावशाली संबोधन को कार्यक्रम में मौजूद किसानों, कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए कृषि विशेषज्ञों और किसानों ने भाग लिया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों पर चर्चा की। अमरोहा जनपद के लिए यह गर्व का विषय रहा कि जिले की एक महिला उद्यमी ने प्रदेश स्तर के इतने बड़े मंच पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर : मुकेश


No Previous Comments found.