इमेजिन रिसोर्ट में विश्व विख्यात अजय याग्निक जी महाराज द्वारा सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन
लखनऊ : आज इमेजिन रिसोर्ट में विश्व विख्यात पूज्य अजय याग्निक जी महाराज का भव्य आगमन हुआ, जहां उनके मुखारविंद से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ ने उपस्थित भक्तों के लिए आध्यात्मिक अमृत का कार्य किया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के आयोजक इमेजिन रिसोर्ट के निदेशक रोहित अग्रवाल एवं भारत शेट्टी परिवार द्वारा पूरे श्रद्धाभाव से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राष्ट्रीय लोकदल के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी, राज्य मंत्री अरुण सक्सेना, सांसद श्री अशोक वाजपेई जी, बीडी ग्रुप के निदेशक श्री विराज दास जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का माध्यम बताते हुए आयोजकों की सराहना की।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.