बीकेटी पुलिस ने दबोचा फर्जी दस्तावेजों पर रह रहा बांग्लादेशी ‘डॉक्टर’, क्लीनिक चलाकर कर रहा था इलाज

लखनऊ :  थाना बक्शी का तालाब पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए आधार, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट बनवाने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीकेटी क्षेत्र में क्लीनिकनुमा दुकान खोलकर लोगों को दवा भी दे रहा था। क्लीनिक चलाकर दे रहा था इलाज  पुलिस के अनुसार, 16 मई को उ0नि0 योगेन्द्र कुमार ने सूचना दी कि अरूप बख्शी पुत्र खोकेन बख्शी, मूल निवासी देवभोग, जिला नरैल, बांग्लादेश, बीकेटी में अवैध रूप से रहकर कूटरचित अभिलेखों से भारतीय दस्तावेज बनवाए हुए हैं। जांच में पता चला कि वह मूसानगर अस्ति रोड पर छोटी क्लीनिक/दुकान चलाकर लोगों को दवा और उपचार उपलब्ध करा रहा था।  मुखबिर की सूचना पर दबिश थाना बीकेटी पर मु0अ0सं0 183/2026 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 14(ग) विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 के तहत केस दर्ज किया गया। मुखबिर खास की सूचना पर 20 मई को दोपहर करीब 2:10 बजे पुलिस टीम ने किसान पथ स्थित विपश्यना ध्यान केंद्र फ्लाईओवर के नीचे से 37 वर्षीय अरूप बख्शी को हिरासत में लिया।  पूछताछ में कबूला जुर्म  गिरफ्तारी के बाद अरूप ने भारत में अवैध निवास और फर्जी दस्तावेजों से पहचान पत्र बनवाने की बात स्वीकार की। उसने क्लीनिक चलाकर दवा देने का काम भी कबूला। बरामदगी और टीम  पुलिस ने अरूप के पास से एक आधार कार्ड, 300 रुपये नकद और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० रामबालक सिंह, उ०नि० प्रतीक कुमार शर्मा, का० साजिन्द्र पालीवाल, का0 देवराज सिंह, का० अंशु कुमार और का० दिलीप कुमार शामिल रहे।  

रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.