इलाज के बहाने OT में महिला मरीज से दुष्कर्म, तेजस हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर गिरफ्तार
लखनऊ : बीकेटी थाना क्षेत्र के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला मरीज से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने अस्पताल संचालक/चिकित्सक को गिरफ्तार किया है।
बता दे कि बीते दिन 21 मई को थाना बक्शी का तालाब को सूचना मिली कि इंदौराबाग के तेजस हॉस्पिटल में भर्ती महिला मरीज के साथ अस्पताल संचालक ने अनुचित कृत्य किया है। सूचना मिलते ही बीकेटी पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इसी क्रम में पीड़िता की तहरीर पर मु०अ०सं०189/2026 धारा 64(2)(e) BNS व 3(2)(5) SC/ST एक्ट दर्ज कर आरोपी विजय कुमार गिरी पुत्र रामकृष्ण गिरी, निवासी ग्राम रजनापुर, थाना तम्बौर, सीतापुर, हाल पता तेजस हॉस्पिटल, इंदौराबाग को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पीड़िता 19 मई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। 21 मई को ओटी कक्ष में उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के घटना के समय पहने कपड़े भी कब्जे में लिए। जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से आधार कार्ड व दो हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी को संबधित मुकदमें में विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी टीम में व०उ०नि० अरुण कुमार व का०अंशु कुमार शामिल रहे।
रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा

No Previous Comments found.