ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की कूल्हे की हड्डी टूटी, चालक फरार

आलमबाग :  मानक नगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की तेज टक्कर ने एक बुजुर्ग की कूल्हे की हड्डी तोड़ दी। हादसे के बाद चालक रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया।  

मानकनगर थाना क्षेत्र के पुरन नगर ढलान के पास 19 मई की शाम रामनगर, आलमबाग निवासी विशाल भंडारी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर अपनी कार की तरफ जा रहे थे। तभी अवध चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बैटरी रिक्शा ने पूरन नगर ढाल के पास उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की कूल्हे की हड्डी टूट गई।  

परिजनों के मुताबिक हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक रिक्शा सहित मौके से भाग निकला। घायल विशाल भंडारी का इलाज आलमबाग स्थित अजंता अस्पताल में चल रहा है। उनके बेटे विदित भंडारी, निवासी चित्रगुप्त नगर, आलमबाग ने मानकनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


 रिपोर्टर : राजेश श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.