“इंटरनेशनल सर्विस बंद कराने” के नाम पर ₹2.30 लाख की ठगी, व्हाट्सएप लिंक से उड़ाए पैसे

कृष्णानगर :  क्रेडिट कार्ड की इंटरनेशनल सर्विस बंद कराने के बहाने बैंक कर्मी बनकर आए जालसाजों ने एक खाताधारक से ₹2.30 लाख उड़ा लिए। ठगों ने व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक से 3 अलग-अलग बैंकों के कार्ड से रकम ट्रांसफर करा ली।  

कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के बरिगवां, LDA कॉलोनी निवासी रोहित कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि 6 मई को एक कॉलर ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की इंटरनेशनल सर्विस बंद कराने की बात कही और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उनके SBI, IDFC First Bank और Kotak Mahindra Bank के कार्डों से कुल ₹2,30,623 निकल गए।  

धोखाधड़ी का पता चलते ही रोहित ने बैंक ग्राहक सेवा केंद्रों पर शिकायत करने के साथ ही कृष्णानगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि जांच के बाद गुरुवार को IT एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साइबर सेल की मदद से रकम की ट्रेसिंग की जा रही है।


 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.