बिना जानकारी खाते से निकल गए एक लाख रूपये, तीन सप्ताह बाद केस दर्ज

लखनऊ - आशियाना थाना इलाके मे रहने वाले एक बैंक खाताधारक के बिना जानकारी के एक लाख रूपये निकल गए। वही पीडित की शिकायत के तीन सप्ताह बाद पुलिस ने गुरूवार को आईटी एक्ट की धारा मे केस दर्ज किया है। आशियाना थाना क्षेत्र के रश्मि खण्ड शारदा नगर योजना निवासी चन्द्र किशोर पुत्र देवी शरण के अनुसार वह प्राइवेट नौकरी करता है और उसका बैंक खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की क्लार्क अवध शाखा में है। आरोप है कि बीते 22 अप्रैल को उसके खाते से तीन बार में कुल एक लाख रुपये अपने आप कट गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे ठगी की जानकारी हुई। जिसके पश्चात उसने बैंक से संपर्क करने के साथ साइबर सेल सहित स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की थी।

रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.