विधायक डा. नीरज बोरा ने जानकीपुरम प्रथम वार्ड में ₹1.26 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लखनऊ : लखनऊ उत्तर के माननीय विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा आज क्षेत्र के विकास और जन-सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत, जानकीपुरम प्रथम वार्ड में कुल ₹1.26 करोड़ से अधिक की दो महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। शनिवार सुबह आयोजित इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डा. नीरज बोरा ने स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में दोनों परियोजनाओं की आधारशिला रखी। जानकीपुरम प्रथम वार्ड के अंतर्गत सीता विहार कॉलोनी में बालाजी जनरल स्टोर से लेकर सरदार पटेल तिराहे तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य जिसकी लागत₹ 75.38 लाख एवं जानकीपुरम प्रथम वार्ड के अंतर्गत अलीशा नगर कॉलोनी में श्री अवनेश सिंह के घर के सामने वाली सड़क का सुधार कार्य जिसकी लागत ₹ 51.06 लाख है का शिलान्यास हुआ, इस अवसर पर बोलते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र की आंतरिक सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सीता विहार और अलीशा नगर कॉलोनी में होने वाले इन निर्माण कार्यों से स्थानीय निवासियों को जलभराव और खराब रास्तों की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिलेगी।उन्होंने लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ, समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्तापरक निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी,कृपाशंकर मिश्र,रामनगीना त्रिपाठी,रामकुमार लोधी, दीपू रावत, गोपाल यादव,संतोष शुक्ला, संतोष सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र पांडे, कमलेश्वर सोनी, अंशु मिश्रा, सी.के.वर्मा, अक्षय मिश्रा लालू, सुनील सिंह, अवनेश सिंह गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इन विकास कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और विधायक डा बोरा का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : मुकेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.