उधारी दिये 100 रुपये मांगने पर दबंग ने युवक के सिर पर टाइल्स से हमला कर फोड़ा सिर
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र मे रहने वाले युवक को उधार दिये 100 रुपये मांगने पर दबंग ने साथियों संग मिलकर युवक के सिर पर टाइल्स से हमला कर सिर फोड लाठी डंडे से पिटाई कर फरार हो गए। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित कासिमपुर पकरी खेड़ा निवासी गुड़िया पत्नी स्वर्गीय नरेश रावत के अनुसार गांव के तेजा पुत्र स्व. अशर्फी ने उनके बेटे कपूर से 100 रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर तेजा रंजिश मानने लगा और बीती 4 मई की रात करीब 11 बजे जब उनका पुत्र सब्जी लेकर घर लौट रहा था। उस दौरान पकड़ी पुल के पास तेजा व उमेश पुत्रगण स्व. अशर्फी ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तेजा ने टाइल्स से उनके बेटे कपूर के सिर पर हमला कर सिर फोड दिया और उमेश व बब्बन ने लाठी-डंडों से हमला कर उसके बेटे को घायल कर दिया। वही पीडित की माँ का कहना था उनका देवर राजेन्द्र ई-रिक्शा से वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देख उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को ई-रिक्शा से थाना आशियाना पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अगले दिन आने को कहा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बाद में युवक को बिजनौर स्थित सीमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका चार दिन तक इलाज चला। जिसके पश्चात उसने स्थानीय आशियाना थाने में नामजद शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार पीडित युवक की माँ की शिकायत पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा

No Previous Comments found.