डा नीरज बोरा ने त्रिवेणी नगर में किया जनोपयोगी आवश्यक कार्यों का भूमिपूजन
लखनऊ - उत्तर विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे ले जाने के संकल्प को और गति देते हुए आज स्थानीय विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा त्रिवेणी नगर में पेवर लेपन व नाली निर्माण कार्यों का भव्य भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कुल 20 लाख की लागत* से होने वाले इन अति महत्वपूर्ण कार्यों से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार होगा और स्थानीय निवासियों को जलभराव व खराब रास्तों की समस्या से मुक्ति मिलेगी। सोमवार सुबह आयोजित इस भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक डा. नीरज बोरा ने कुल दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी प्रातः 07:00 त्रिवेणी नगर के शिवपुरम कॉलोनी में श्री एम. के.सिंह के घर के आसपास की गलियों का पेवर द्वारा लेपन कार्य का शुभारंभ किया गया। प्रातः 07:30 बजे इसी वार्ड के श्री विशाल तोमर के घर के सामने वाली सड़क सीसी व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। यह दोनों कार्य क्षेत्र वासियों के लिए अत्यंत जरूरी थे जिसके शुभारंभ के अवसर पर जनता ने विधायक डा बोरा को हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए विधायक डा.नीरज बोरा ने सर्वप्रथम देश के माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं प्रदेश के तपस्वी मुख्यमंत्री योगी जी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि "माननीय मुख्यमंत्री जी का स्नेह पूरे प्रदेश को समान रूप से मिल रहा है किंतु लखनऊ उत्तर की जनता के प्रति उनका विशेष स्नेह ही है जो विकास कार्यों की श्रृंखला में नित्य नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं,मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत स्वीकृत ये दोनों कार्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी और ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाएंगे। गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण हमारी प्राथमिकता है ताकि जनता को जल्द से जल्द सुविधाएं प्राप्त हों।
इस अवसर पर पार्षद मुन्ना मिश्रा,चंद्रशेखर गुप्ता मंडल अध्यक्ष,टिंकू सोनकर,एम के सिंह,अजीत श्रीवास्तव,लवकेश सिंह, उदय सिंह,जी.डी. शुक्ल,मुकेश शुक्ला,विनय सिंह,विनय मिश्रा,गौरव अवस्थी,अवधेश कुमार,लवकुश त्रिवेदी,सुभाष चंद्र, मनोज श्रीवास्तव,आनंद तिवारी,मनीष सिंह,रामकृष्ण चौबे,विशाल सिंह तोमर,कौशिक पांडे,अनिल गुप्ता एवं भारी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध जन,लोक निर्माण से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - चौधरी मुकेश सिंह


No Previous Comments found.