“स्वास्थ्य, सेवा और सम्मान”: सेराजेम पीजीआई सेंटर में अवार्ड सेरेमनी, सैकड़ों लाभार्थी सम्मानित

लखनऊ :  पीजीआई रोड स्थित सेराजेम सेंटर में आयोजित सेराजेम अवार्ड सेरेमनी में सैकड़ों लाभार्थियों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सीएसवी स्पाइन मंथ और “जेब में लीडरशिप” कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने वालों को प्रशस्ति पत्र और सेरामिक उत्पाद भेंट किए गए।

कार्यक्रम में सेराजेम पीजीआई सेंटर के संचालक राजेश मिश्रा ने बताया कि सेराजेम स्वचालित थर्मल मसाजर तकनीक पर काम करती है, जिसमें एक्यूप्रेशर, हीट थेरेपी और मसाज का समन्वय होता है। यह तकनीक रीढ़ के दर्द, मांसपेशियों के तनाव और रक्त संचार सुधार में उपयोगी मानी जाती है। केंद्र पर इच्छुक लोगों को निःशुल्क थेरेपी की सुविधा उपलब्ध है।

ट्रेनर सलमान रजा ने कहा कि सेराजेम थेरेपी बेड में लगे विशेष रोलर्स रीढ़ को स्कैन कर इन्फ्रारेड हीट और नियंत्रित दबाव से मसाज देते हैं, जिससे तनाव और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। ट्रेनर सारा खान ने बताया कि लखनऊ में कई स्थानों पर सेराजेम के निःशुल्क सेंटर हैं, जहां लोग नियमित थेरेपी ले सकते हैं।

समाजसेविका रीना त्रिपाठी ने कहा कि सेरामिक तकनीक आधारित यह थेरेपी इन्फ्रारेड ऊर्जा से मांसपेशियों को रिलैक्स करती है और सर्वाइकल व जोड़ों की समस्याओं में लाभ देती है। सहकर्मियों रेनू पाल, जारा खान, अर्पिता सक्सेना, मनीषा ने विजेताओं को सेरामिक बेल्ट, आई कवर और टॉनिक दिए। सहयोगी लीडर विजयलक्ष्मी, रेनू पांडे, सुषमा पाल और रितु दीक्षित को विशेष सम्मान मिला।

कार्यक्रम के अंत में कई लोगों ने सेराजेम मास्टर V4, थर्मल मैट S1 व M1, और सेराजेम कॉम्पैक्ट जैसे उत्पाद विशेष ऑफर पर खरीदे। सेराजेम परिवार ने आसपास के उन सभी लोगों को केंद्र आने का आमंत्रण दिया जिन्हें स्पाइन, नर्व, मांसपेशी या हड्डी संबंधी समस्या है।


 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.