हुसैनाबाद इंटर कालेज के वाइस प्रिंसिपल ने गोमती में छलाँग लगा दी जान।

लखनऊ : चौक थाना क्षेत्र अन्तर्गत पक्का पुल पर उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक ने गोमती नदी में छलाँग लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की सहायता लेने के साल एसडीआरएफ टीम को बुला कर युवक की तलास शुरू की गई। एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गये सघन खोज अभियान के दौरान युवक के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान प्रखर आनंद पाल उम्र 26 वर्ष पुत्र स्व० विष्णु पाल निवासी आलमबाग लखनऊ के रूप में की है। वहीं सूचना पर पहुंची मृतक की वृद्ध माता के अनुसार प्रखर आनंद हुसैनाबाद इंटर कालेज में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे। वह 24 मई को आयोजित संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सम्मलित हुए थे। यह परीक्षा अपेक्षा के अनुरूप न होने से प्रखर मानसिक तनाव में थे। पुलिस के मुताबिक आज सोमवार को सुबह प्रखर आनंद पाल अपनी दोपहिया वाहन ट्रामद सेंटर मर्चरी के निकट खड़ी कर वहां से चला गये थे। जिसके उपरांत उनके गोमती नदी में कूदने की सूचना प्राप्त हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के उपरांत शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.