निगोहां में ट्रक-ट्रैक्टर टक्कर, चालक की मौत, दो घायल

लखनऊ - निगोहां थाना क्षेत्र में जिओ पेट्रोल पंप के सामने रायबरेली-लखनऊ मार्ग पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। पुलिस के अनुसार, आज गुरुवार को भोर में करीब 4 बजे सूचना मिली कि रायबरेली से लखनऊ जा रही लेन पर हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची निगोहां पुलिस ने राहत कार्य कराया। जांच में पता चला कि चावल और गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रायबरेली से बंगला बाजार जा रही थी। पीछे से आ रहे ट्रक संख्या UP32WN8695 ने ओवरटेक करते समय पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने आ गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार,45 वर्ष,पुत्र सत्रोहन प्रसाद,निवासी अमावा दोस्तपुर,थाना बछरावां,रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी मोहनलालगंज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर पर बैठे मायाराम,60 वर्ष और राम हेतु 55 वर्ष को हल्की चोटें आईं। उनका उपचार चल रहा है। ट्रक में फंसे चालक रामबाबू, 26 वर्ष,पुत्र उदयराज,निवासी लालता खेड़ा,थाना निगोहां को पुलिस ने निकालकर अस्पताल भेजा। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.