मीडिया सेंटर के पहले विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

लखनऊ :  ज्येष्ठ माह के पंचम शनिवार को मीडिया सेंटर, बांसमंडी चौराहा चारबाग में आयोजित प्रथम विशाल भंडारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और सामाजिक सौहार्द का माहौल रहा। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह को आयोजकों ने राम दरबार भेंट कर विशेष सम्मान दिया। साथ ही जिला उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष नौशाद अहमद, पत्रकार अभिनंदन सिंह और परिषद के अन्य पदाधिकारियों व पत्रकारों को भी सम्मानित कर पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह और उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठन के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और सामाजिक सरोकारों में उसकी भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन अग्रवाल, पुनीत मोहन, पुष्पेन्द्र शर्मा, तारिक खान और मोहित लोधी समेत मीडिया सेंटर परिवार की अहम भूमिका रही। देर शाम तक चले भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


 रिपोर्टर  :  राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.