लखनऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 220 गुम मोबाइल बरामद, 42.5 लाख की कीमत, मालिकों को लौटाए
लखनऊ : पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की पश्चिमी जोन साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से जनता के खोए हुए 220 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 42 लाख 50 हजार रुपये है।
पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देश पर डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। एसीपी कैसरबाग नवरत्न गौतम और साइबर सेल प्रभारी मोनेश कुमार की टीम ने लखनऊ समेत दूसरे जिलों और राज्यों से मोबाइल बरामद किए।
सबसे ज्यादा बरामदगी थाना चौक से 41, दुबग्गा से 40 और ठाकुरगंज से 32 मोबाइल मिले। ब्रांड में रेडमी 55, ओप्पो 40, वीवो व रियलमी 35-35 मोबाइल शामिल हैं।
डीसीपी पश्चिमी ने खुद मोबाइल धारकों को फोन सौंपे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत UPCOP ऐप से LAR दर्ज करें, CEIR पोर्टल पर शिकायत करें और नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.