आशियाना में कुत्ते पालने के विवाद में वकील बनने का दावा कर महिला को दी निर्वस्त्र कर पीटने की धमकी, FIR दर्ज
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र के किला मोहम्मदी नगर में पालतू कुत्तों को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों पर महिला को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता सोनी पाण्डेय ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सेक्टर-एम निवासी सोनी पाण्डेय का आरोप है कि उनके घर के सामने रहने वाले छुन्नालाल व अखिलेश कुमार पुत्रगण मदन कश्यप ने बिना लाइसेंस 5 देशी कुत्ते पाल रखे हैं। कुत्ते रात भर भौंकते हैं, जिससे परेशानी होती है।
पीड़िता के अनुसार, जब उनके पति ने कुत्तों को हटाने को कहा तो दोनों भाई आग बबूला हो गए। आरोप है कि अखिलेश ने खुद को वकील बताते हुए कहा- मैं वकील हो गया हूँ, तुम्हारे पति और तुमको नंगा करके पीटूंगा, तुम कुछ नहीं कर पाओगी।’ साथ ही माँ-बहन की भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। सोनी पाण्डेय ने बताया कि पति नौकरी पर चले जाते हैं और वह छोटे बच्चे के साथ घर पर अकेली रहती हैं। घटना के बाद से वह भयभीत हैं।
थाना प्रभारी आशियाना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करमामले की जांच की जा रही है मिली है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.