महिला को बंधक बनाकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया था अगवा
लखनऊ : थाना सैरपुर पुलिस ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने, बंधक बनाकर यौन शोषण करने के आरोपी मंजूर अली को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को कई दिन बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने मोबाइल और 4 सिम भी बरामद किए हैं। पीड़िता ने 30 मई 2026 को सैरपुर थाने में तहरीर दी थी कि मंजूर अली पुत्र साबिर अली ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया और अपने साथियों की मदद से उसे बंधक बनाकर यौन शोषण किया।
पीड़िता की तहरीर पर थाना सैरपुर प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने धारा 64/87/123/127(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर स्वयं विवेचना की कमान संभाली है। पुलिस ने तत्काल पीड़िता का मेडिकल कराया और धारा 180 BNSS के तहत बयान दर्ज किए हैं। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर 31 मई की रात 10 बजे पुलिस टीम ने आरोपी मंजूर अली निवासी महंगूखेड़ा, थाना व जिला खीरी, हाल पता शिव कालोनी रोड खीरी को शिव कालोनी रोड, लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से रेडमी कंपनी का बैंगनी रंग का मोबाइल और 4 सिम बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य थानों और जिलों से आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी, उ०नि० रामदेव, उ०नि० अनुराग गोस्वामी, का०दिलीप द्विवेदी सहित म०का० वर्षा तोमर शामिल रहीं।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.