डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
लखनऊ - पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जमीन विवाद, पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने, पारिवारिक कलह, धोखाधड़ी और पड़ोसी विवाद से जुड़े मामले सामने आए। डीसीपी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को फोन कर समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना है। किसी भी फरियादी को थाने-चौकी के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। डीसीपी अमित कुमार आनंद ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में हो। पीड़ित को संतुष्टि मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में दक्षिणी जोन के विभिन्न थानाक्षेत्रों से फरियादी पहुंचे थे। पुलिस उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और थानास्तर पर भी नियमित जनसुनवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा
No Previous Comments found.