बंथरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्चे को रौंदा, मौत; चालक हिरासत में, डंपर कब्जे में।

लखनऊ :  थाना बंथरा क्षेत्र के उम्मेदखेड़ा रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आज मंगलवार को सुबह 5:53 बजे चार्ली कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बंथरा बाजार उम्मेदखेड़ा रोड पर सड़क हादसा हुआ है। थाना बंथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।  जांच में पता चला कि डंपर संख्या UP32XN7058 के चालक महेन्द्र रावत पुत्र मुन्नालाल निवासी पिनवट, थाना सरोजनीनगर ने बच्चे को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजनों के साथ एंबुलेंस से सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया और चालक महेन्द्र रावत को हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना बंथरा में धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम विवेचना और विधिक कार्रवाई की जा रही है।


 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.