डीसीपी दक्षिणी ने ली साइबर हेल्पडेस्क प्रभारियों की बैठक

लखनऊ : पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने सोमवार को दक्षिणी जोन के सभी थानों पर नियुक्त साइबर हेल्पडेस्क प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी भी मौजूद रहे। 

डीसीपी दक्षिणी ने साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित की शिकायत मिलते ही NCRP पोर्टल पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और संबंधित बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया जाए। इससे साइबर ठगी में गई रकम को होल्ड कराने में मदद मिलेगी।

बैठक में टीम प्रबंधन और ड्यूटी रोस्टर को बेहतर करने पर जोर दिया गया। सभी थानों की साइबर हेल्पडेस्क के बीच आपसी समन्वय और इंटेलिजेंस शेयरिंग बढ़ाने को कहा गया ताकि संगठित साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।

अधिकारियों ने पब्लिक अवेयरनेस अभियान तेज करने के भी निर्देश दिए। स्कूल, कॉलेज, बाजार व सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों, ओटीपी-लिंक फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से बचाव की जानकारी देने को कहा गया। डीसीपी ने कहा कि साइबर अपराध रोकने में जन-जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है।

 रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.