माल क्षेत्र में महिला से अश्लील हरकत व अभद्रता, दो आरोपी हिरासत में।
लखनऊ : थाना माल पुलिस ने महिला से अश्लील हरकत और अभद्रता के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है।
प्राप्त तहरीर के अनुसार, कुछ व्यक्तियों ने महिला व उसकी परिजन के साथ अश्लील हरकत, गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना माल में मु0अ0सं0 0122/2026 धारा 74/352 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। नामजद आरोपी सर्वेश एवं गुड्डू पुत्रगण गुरु प्रसाद, निवासी ग्राम खजहापुरवा मजरा टिकरीकला, थाना माल को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अग्रिम वैधानिक की जा रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.