दुबग्गा में ट्रक-बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा केजीएमयू में भर्ती; चालक ट्रक छोड़ फरार।
लखनऊ : थाना दुबग्गा क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक 3 जून 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे हरदोई रोड स्थित शिफा हॉस्पिटल के सामने ट्रक संख्या KA67-1429 और मोटरसाइकिल UP51BA8047 के बीच भीषण टक्कर हो गई। सूचना पर दुबग्गा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
हादसे में बाइक चालक अमृतलाल पुत्र रामपाल, निवासी तबेपुर, पतीजिया बुजुर्ग, गोण्डा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे विपुल कुमार द्विवेदी पुत्र अजीत कुमार द्विवेदी, निवासी महाराजपुर, पिपरी जंघई, प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हैं। उनका केजीएमयू लखनऊ में इलाज चल रहा है।
मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति-व्यवस्था सामान्य है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.