विकासनगर में निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत !

लखनऊ :  विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-सी, सबोली में बीती देर रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। श्री राम सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 52 वर्षीय संदीप सिंह ने अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।  मृतक के भाई प्रदीप सिंह के अनुसार, संदीप सिंह घटना के समय शराब के नशे में थे। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तुरंत ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के एक मित्र ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।  सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस रात 12:22 बजे मौके पर पहुंची। घटनास्थल वाले कमरे से लाइसेंसी रिवॉल्वर और खून के निशान मिले हैं। पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराकर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। घटना के समय पत्नी, बच्चे और अन्य परिजन घर पर मौजूद थे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.