इंदिरानगर के वी-मार्ट खुर्रमनगर में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ :  पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत बुधवार 4 जून 2026 को थाना इंदिरानगर क्षेत्र के वी-मार्ट, खुर्रमनगर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक तारा यादव, महिला उपनिरीक्षक सीमा रानी व महिला आरक्षी रेखा कुमारी ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी। टीम ने आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090, 181, चाइल्डलाइन 1098 व साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में बताया। यूपी कॉप ऐप के फीचर्स और ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक से बचाव की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम में “गुड टच-बैड टच”, बाल विवाह निषेध व महिला अधिकारों पर चर्चा हुई। महिलाओं को साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को प्रेरित किया गया। टीम ने पम्पलेट व जानकारी पत्रक भी वितरित किए।  कमिश्नरेट के 54 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित हैं, जहां महिला संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु समर्पित अधिकारी तैनात हैं। पुलिस ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।


 रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.