साउथ जोन में 'लंगड़ा अभियान' जारी: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, तमंचा-ऑटो बरामद!
लखनऊ : कमिश्नरेट के साउथ जोन में अपराधियों के खिलाफ चल रहा 'लंगड़ा अभियान' जारी है। निगोहां पुलिस व सर्विलांस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी ई-रिक्शा चालक को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त ऑटो UP32ST4199 बरामद हुआ। 31 मई को तेलीबाग से घर जा रही महिला को ऑटो चालक अपने साथी के साथ गौतमखेड़ा के सुनसान इलाके में ले गया और दुष्कर्म किया। 1 जून को पीड़िता की तहरीर पर थाना निगोहां में धारा 64(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर गठित 3 टीमों ने 300 से अधिक सीसीटीवी खंगाले। आरोपी की पहचान उपदेश लोधी उर्फ गहना, 26 वर्ष, निवासी रंजीत खेड़ा के रूप में हुई। बुधवार को जंगल मंगल तिराहे के पास घेराबंदी पर आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। आरोपी को ट्रामा सेंटर पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उस पर रायबरेली में हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज है। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है। साउथ जोन में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा
No Previous Comments found.