प्लाट पर लगा स्टील का गेट चोरी, ऑनलाइन शिकायत दर्ज
लखनऊ : आशियाना इलाके में सप्ताह भर पूर्व शातिरों ने एक प्लाट पर लगे स्टील गेट को चोरी कर ले गए। प्लाट स्वामी ने ऑनलाइन चोरी की शिकायत दर्ज कराया है। आशियाना इलाके के सेक्टर के में रहने वाली सीमा अग्रवाल के अनुसार उनका एक प्लाट शारदा नगर योजना के रतनखंड में स्थित है जिसपर उन्होंने बाउंड्रीवॉल और लोहे का गेट करा रखा है। संपत्ति की देखरेख के लिए पास में रहने वाला एक केयरटेकर नियुक्त है। प्लाट स्वामिनी के अनुसार 28 मई की सुबह उनके केयरटेकर ने स्टील गेट चोरी होने की सूचना दी थी जिसपर उन्होंने अपने प्लाट पर पहुंच जानकारी किया तो मालूम पड़ा कि एक दिन पूर्व दो युवक उनके प्लाट के इर्दगिर्द घूम रहे थे पड़ोस में लगे सीसी कैमरे में भी दोनों युवक टहलते नजर आए है । प्लाट स्वामी ने दोनों युवकों पर चोरी की आशंका जता मामले की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराया है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव
No Previous Comments found.