अराजकतत्वों ने सो रहे परिवार पर बरसाए गुम्मे, गाड़ी में किया तोड़फोड़
लखनऊ : आशियाना इलाके के सेक्टर जी में असलहा और धारदार हथियार से लैस कुछ अराजकतत्व युवकों मंगलवार रात्रि सो रहे परिवार के घर में गाली गलौच करते हुए अधे गुम्मे फेकने लगे,गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया,धमकियां देते हुए जमकर उत्पात किए जिसकी नामजद शिकायत पीड़ित परिवार ने आशियाना थाने पर की है। आशियाना इलाके के सेक्टर जी में रहने वाले विक्रान्त ने बताया कि मंगलवार रात्रि समय वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे,तभी कुछ लडके जिनके नाम पत्तू उर्फ मनीष राजपूत,पुष्पेन्द्र, शिवा और कुछ अज्ञात लडको ने उनके घर मे गुम्मा फेकने लगे और उनकी गाडी को तोड़ फोड दिया।यह लोग अपने साथ असलहा और धारदार चाकू लेकर आए थे। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित ने बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए नामजद शिकायत किया था जिसपर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.