चिनहट में सीवर सफाई के दौरान हादसा: सुरक्षा किट के बावजूद सफाईकर्मी की मौत!

लखनऊ :  राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में सीवर लाइन की सफाई के दौरान एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। हादसा आज शुक्रवार को चिनहट तिराहा फल मंडी के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, ललित पुत्र बहराइची, लालाराम, आकाश कुमार और राजन सीवर लाइन की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान लालाराम सीवर के अंदर फंस गया। साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को बताया गया कि सफाईकर्मियों के पास आवश्यक सुरक्षा किट उपलब्ध थी और वे सुरक्षा उपकरणों के साथ काम कर रहे थे। बाहर निकालने के बाद लालाराम की हालत गंभीर थी। उसे पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और फिर निजी चिकित्सालय चंदन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिनहट पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। घटना के संबंध में साक्ष्य और तथ्यों का संकलन कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.