गुडम्बा पुलिस ने जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक को अवैध पिस्टल-कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

लखनऊ :  गुडम्बा पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बीती रात उ०नि० संदीप सिंह गौर मय टीम गश्त पर थे। सूचना मिली कि बसहा गांव में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल एक युवक के पास अवैध पिस्टल है। पुलिस टीम बसहा पहुंची और एक खाली प्लॉट से राजू उर्फ काजू पुत्र नागेश्वर, निवासी बसहा, उम्र 24 वर्ष को हिरासत में लिया। तलाशी में राजू के पास से .32 बोर की पिस्टल और जिंदा कारतूस मिला। लाइसेंस मांगने पर वह कोई कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसे रात 2:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। थाना गुडम्बा में युवक के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूछताछ में आरोपी ने गलती मानते हुए सफाई कोर्ट में वकील के जरिए देने की बात कही। गिरफ्तारी टीम अंजनी कुमार मिश्र, उ०नि० संदीप सिंह गौर, उ०नि० अतीश कुमार सिंह, का० दीपक, का० सूर्य प्रकाश यादव शामिल रहे।

 रिपोर्टर :  राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.