छत पर सो रहे दंपती के घर चोरी, चाबी से अलमारी खोल ले गए जेवर-नकदी!

लखनऊ - काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम सकरा में बीती रात चोरों ने घर की चाबी से अलमारी खोलकर सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय घर के लोग छत पर सो रहे थे। पुलिस के अनुसार, 6 जून की रात ग्राम सकरा निवासी नईम पुत्र रसूल बक्स अपनी पत्नी नूरजहां के साथ छत पर सो रहे थे। बच्चे शादी समारोह में गए थे। घर की चाबी नईम के सिरहाने रखी थी।  अज्ञात चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़े और सिरहाने रखी चाबी से घर का ताला खोलकर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी से नकदी, आभूषण और कीमती सामान निकाला। अलमारी को घर से बाहर खेत में फेंक दिया।

चोरी में सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन, करीब 5 हजार रुपये नकद और अन्य सामान गया है। सूचना पर काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर पर केस दर्ज कर 3 विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द अनावरण कर माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.