घर में ऑटो घुसाने का विरोध करने पर पड़ोसी आटो चालक ने महिला को पीटा,दी धमकी केस दर्ज

लखनऊ - कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में गुरुवार को एक आटो चालक ने घर में आटो घुसाने का विरोध करने पर पड़ोसी महिला की जमकर पीटाई कर जान से मारने की धमकी दे फरार हो गया। जिसकी  शिकायत पीड़िता ने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से की है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित कनौसी निवासी शैल कुमारी पत्नी मनोज कुमार ने बताया वह गुरुवार 4 जून को  अपनी सास और बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। आरोप है कि उस दौरान पड़ोस में रहने वाला विनोद पुत्र सालिक राम अपनी ऑटो उनके घर में घुसाने का प्रयास करने लगा जिसका विरोध करने पर वह आगबबूला हो गाली-गलौज करने के साथ फंटा लेकर उनके घर में घुस मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे फरार हो गया। वहीं पीड़िता का कहना था उक्त आटो चालक पड़ोसी उसे और उसके परिवार को लंबे समय से परेशान करने के साथ आए दिन घर के सामने आकर गाली गलौज करता रहता है ‌और पीड़िता सहित परिवार के लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर रखा है जिसकी रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


 रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.