सीतापुर से लापता युवती का कंकाल लखनऊ के बीकेटी में मिला, प्रेमी गिरफ्तार!
लखनऊ - सीतापुर से बीते 25 मई से लापता 19 वर्षीय युवती मानसी का कंकाल बीकेटी थाना क्षेत्र के देवरई कला जंगल में मिला है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी विशाल पाल को गिरफ्तार कर निशानदेही पर अवशेष बरामद किए हैं। सीतापुर की संधाना थाना पुलिस के अनुसार मानसी पुत्री महेश, निवासी कस्बा संधाना कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंध में बीते 25 कई को परिजनों की तहरीर पर धारा 87 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर पुलिस द्वारा युवती तलाश की जा रही थी। विवेचना में मानसी के प्रेमी विशाल पाल पुत्र भन्नू पाल, निवासी सरैया, थाना संधाना से पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर संधाना पुलिस टीम बीकेटी क्षेत्र के देवरई कला के पास जंगल पहुंची। वहां से युवती के कपड़े, एक चप्पल, कंकालनुमा खोपड़ी, हड्डियां और बाल बरामद हुए। मौके पर मौजूद परिजनों ने कपड़ों से मानसी की पहचान की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। मानसी के गर्भवती होने पर विशाल ने उसकी हत्या कर शव को रिंग रोड किनारे जंगल में फेंक दिया था। समय बीतने से शव कंकाल में बदल गया।
युवती का कंकाल व अन्य साक्ष्य मिलने पर मौके परफॉरेंसिक टीम ने भी निरीक्षक कर साक्ष्य जुटाए। मौके पर पुलिस द्वारा पंचायतनामा कर मिले बॉडी कंकाल को पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। इस मामले में डीएनए टेस्ट भी कराया जायेगा।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव
No Previous Comments found.