अहिमामऊ में आधी रात रोड पर पुलिस को मिली 13 वर्षीय बच्ची को परिवार से मिला पेश की मानवता की मिशाल
लखनऊ : घर से नाराज होकर निकली 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने रात 1 बजे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार की रात सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस द्वारा अहिमामऊ चौराहे पर ई-रिक्शा, टेम्पो व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुल्तानपुर रोड पर चौकी प्रभारी अहिमामऊ को एक नाबालिग लावारिस संदिग्ध अवस्था में घूमती मिली। पूछताछ में पता चला कि बालिका परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल आई थी।
पुलिस ने तुरंत बालिका से मिली जानकारी के आधार परिजनों से संपर्क किया। मौके पर बालिका के माता-पिता और भाई पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मनमुटाव दूर कराया और बालिका को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। बेटी के मिलने परिजनों ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार जताया। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर घर रवाना हुए।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.