फार्मा महाकुंभ 'इंडियन फार्मा फेयर' का 16 वां संस्करण पर दो-दिवसीय प्रदर्शनी
लखनऊ : लखनऊ में सजेगा भारत के सबसे बड़े फार्मा महाकुंभ 'इंडियन फार्मा फेयर' का 16 वां संस्करण देशभर की दिग्गज फार्मा कंपनियां शामिल होंगी और लखनऊ केमिस्ट एलायंस और ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ऑफ उत्तर प्रदेश (OCDUP) के विशेष सहयोग और समर्थन से रहा है। भारतीय फार्मास्युटिकल क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रदर्शनी, 'इंडियन फार्मा फेयर' अपने 16वें संस्करण के साथ नवाबों के शहर लखनऊ में वापसी कर रहा है। यह भव्य दो-दिवसीय प्रदर्शनी 11 और 12 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में देश भर से 70 से अधिक अग्रणी मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग कंपनियां एक छत के नीचे इकट्ठा होंगी, जो फार्मास्युटिकल क्षेत्र में नवीनतम उत्पादों, आधुनिक तकनीकों और नए नवाचारों का प्रदर्शन करेंगी। इस फार्मा प्रदर्शनी का उद्घाटन 11 जून की सुबह मुख्य अतिथि माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति राज्य सरकार के उस संकल्प को दर्शाती है जिसके तहत उत्तर प्रदेश को उत्तर भारत में फार्मास्युटिकल विनिर्माण और वितरण का एक प्रमुख कॉरिडोर बनाने और स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इंडियन फार्मा फेयर का मुख्य उद्देश्य उद्योग के विभिन्न आयामों को बढ़ावा देना है। इस बार प्रदर्शनी में निम्नलिखित क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा: बिजनेस मॉडल: फार्मा फ्रेंचाइजी, थर्ड पार्टी मैन्युफैक्वरिंग और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग। उत्पादन और निर्यातः जेनेरिक दवाओं का उत्पादन और वैश्विक निर्यात (Exports) 1 विविध उत्पाद श्रेणियां: फार्मास्युटिकल्स, एलोपैधिक, न्यूट्रास्यूटिकल्स, आयुर्वेदिक और हर्बल, कॉस्मेटिक्स, पशु चिकित्सा, इंजेक्टेबल्स और सॉफ्टजेल कैप्सूल। इंडियन फार्मा फेयर के निदेशक श्री बलवीर सिंह भंडारी जी ने भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग के विस्तार में इस आयोजन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा: इसमें पूरे भारत से फार्मा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। यह फेयर न केवल आगंतुकों (Visitors) को नए उत्पादों और सप्लायर्स की खोज करने में मदद करेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी एक बड़ा बूस्ट देगा।" इंडियन फार्मा फेयर केवल एक प्रदर्शनी मात्र नहीं है; यह व्यापार विस्तार, साझेदारी और नेटवर्किंग का एक बड़ा मंच है। फार्मास्युटिकल क्षेत्र में नए अवसरों को तलाशने, व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और नए नवाचारों को गति देने के लिए यह आयोजन उद्योग के पेशेवरों, वितरकों और उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करेगा। उद्योग जगत के इस महाकुंभ में फार्मा क्षेत्र की कई जानी-मानी और प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: मेडिकेट ग्रुप ऑफ कंपनीज, साइकोकेयर हेल्थ, बेस्ट बायोटेक, यूनाइटेड लैबोरेट्रीज, यूनिग्रो फार्मास्युटिकल्स, तिरुविजन मेडिकेयर, यूरोक्रिट लैब्स इंटरनेशनल, रोम्बस फार्मा, मेस्ट्रा फार्मा, रिचुअल ड्रग्स, केदार ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स, बायोफ्रार लाइफ साइंसेज़, मैक फार्मा, बजाज फ्रॉर्मूलेशन, TOSC इंटरनेशनल, प्रनाडा बायोफार्मा, एडसिला ऑर्गेनिक्सएस्थेटिक सॉफ्ट कैप्स, ग्राफिक गंगा, इंटेलीस्टॉल... और कई अन्य।
रिपोर्टर : मुकेश
No Previous Comments found.